SARANGARH-BILAIGARH

जल संगवारी महा अभियान में 10 हजार सोख्ता गड्ढों का निर्माण, जल संरक्षण बना जनआंदोलन


सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जल संगवारी महा अभियान” के तहत अब तक 10 हजार सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को सुधारना और जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम देवगांव में अभियान का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने “संतान के नाम एक सोख्ता गड्ढा बनाने” की शपथ दिलाई, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
कलेक्टर ने कहा कि सोख्ता गड्ढों के निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा और भूजल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने ग्रामीणों को श्रमदान के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभियान के माध्यम से “पानी बचाओ, भविष्य बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक, जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest