SARANGARH-BILAIGARH

अवकाश में भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, 22, 28, 29 और 31 मार्च को मिलेगी सुविधा


सारंगढ़-बिलाईगढ़,
नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मार्च माह के कुछ अवकाश दिनों में भी राज्य के सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे।
जारी निर्देशों के अनुसार रविवार 22 मार्च, शनिवार 28 मार्च, रविवार 29 मार्च और मंगलवार 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी रजिस्ट्री ऑफिस सामान्य कार्यदिवसों की तरह संचालित किए जाएंगे। इन दिनों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित सभी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।
यह निर्णय विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में बढ़ते पंजीयन कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि नागरिक समय पर अपने लंबित कार्यों को पूरा कर सकें और अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सके।
राज्य सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों में अपने पंजीयन संबंधी कार्यों का समय पर निष्पादन कराएं।
👉 शासन की इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest