SARANGARH-BILAIGARH

बरमकेला में एफएसटीपी प्लांट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल्द संचालन के निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़,
जिले के बरमकेला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बार में निर्माणाधीन एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट में आवश्यक चैम्बर स्थापित कर जल्द से जल्द टेस्टिंग प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानव मल-मूत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए यह प्लांट अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने समय-सीमा तय करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, बरमकेला जनपद सीईओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
👉 प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest