SARANGARH-BILAIGARH

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन और डीटीपी कंप्यूटर कोर्स शुरू


सारंगढ़-बिलाईगढ़,
जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को विभिन्न ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाएगी।
इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस (सहायक इलेक्ट्रिशियन) कोर्स के लिए 10वीं पास युवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सारंगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए मेलाराम भारद्वाज (मो. 8225022170) से संपर्क किया जा सकता है।
वहीं डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 12वीं पास युवाओं को केपी युवा कौशल प्रशिक्षण केंद्र, बंधापाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संतोष पटेल (मो. 930234392) से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो कार्यालय में जमा करना होगा।
इस संबंध में जिला कौशल विकास के नोडल अधिकारी पुरुषोत्तम स्वर्णकार ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को संवारने की अपील की है।
👉 यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest