SARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 38 चालान में 18,200 रुपए वसूले


सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर यातायात सेल सारंगढ़ द्वारा विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई भारत माता चौक, सूरज होटल, मित्तल मेडिकल और मुख्य मार्गों पर की गई, जहां अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को चिन्हित कर ऑनलाइन चालान किया गया।
अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 38 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 18,200 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसमें धारा 122/177 के तहत 34 प्रकरणों में 10,200 रुपए, धारा 115/190 के तहत 2 प्रकरणों में 4,000 रुपए, धारा 56/192 के तहत 1 प्रकरण में 2,000 रुपए और धारा 146/196 के तहत 1 प्रकरण में 2,000 रुपए का चालान शामिल है।
इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे एवं सनसाई तिग्गा सहित टीम के अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest