SARANGARH-BILAIGARH
*तहसील साहू संघ ने मनाया कर्मा जयंती*

सारंगढ़ । तहसील साहू संघ ने माता कर्मा जयंती बेहद भव्य व उत्साहपूर्ण मनाया । इस अवसर पर समाज द्वारा न केवल भक्ति भाव का प्रदर्शन किया गया, बल्कि जनसेवा की मिसाल भी पेश की गई राहगीरों, श्रद्धालुओं को माता का प्रसाद खिचड़ी वितरित किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए संघ द्वारा शीतल शरबत का वितरण भी किया गया, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिली । अभा तैलिक महा सभा की कार्यकारी महिला अध्यक्ष स्वाति साहू का आगमन हुआ। उनके नेतृत्व और गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया ।


