*हिरासत में मारपीट रमेश चौहान की मौत हत्या के मामला दर्ज हो – बाघे*

सारंगढ़ । खरसिया थाना हिरासत में की गई मारपीट के कारण रमेश चौहान की हुई मृत्यु बेहद दुखद और निंदनीय है । यह सिर्फ एक मौत नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना है ? सारंगढ़ जिला के चौहान गांडा समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे ने कहा कि – इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाये ।
ताकि – भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो । वही प्रशासन दोषियों को बचाने में लगा हुआ है। हिरासत में पुलिस कर्मी द्वारा रमेश चौहान को मारा पीटा गया और उनकी हत्या हो गई ।
छग सरकार व पुलिस प्रशासन को तनिक दुख नही है। दोषी पुलिस कर्मी खुलेआम बाहर घूम रहें है । यह कहा का न्याय है । पुलिस प्रशासन बताये रमेश चौहान के विरोध क्या धाराएं लगाए गए थे जिसके कारण उनको पुलिस थाना में लेकर उनके साथ मारपीट किया गया । गोपाल बाघे ने कहा प्रदेश में मानवाधिकार का हनन हो रहा है । छग सरकार पुलिस की वर्दी से गुंडागर्दी करवा रही है। और उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की अपेक्षा संरक्षक दे रही है । सरकार दोषी पुलिस कर्मियों के विरोध तत्काल हत्या का मामला दर्ज करें ताकि अनुसूचित जाति के रमेश चौहान को न्याय मिल सके। उनके परिजनों को कलेक्टर दर पर नौकरी व चंद मुआवजा देने की बात कर मामला को दबाया जाना कहा का न्याय है।


