SARANGARH-BILAIGARH

जिला भाजपा कार्यालय का कांग्रेसियों ने किया घेराव जमकर की नाराबाजी



सारंगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने किया । इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि – प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और पूरा प्रदेश नशे की चपेट में आता जा रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है । ताराचंद ने कहा कि – युवाओं को नशे से बचाने ,हो रही अफीम की खेती को रोकने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे को भी उठाया ।

उन्होंने कहा कि – हाल ही में गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे महिलाओं और गृहिणियों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ा है । कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की । इस कार्यक्रम में श्रीमती सोनी अजय बंजारे, घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े , अरुण, गोल्डी नायक, विनोद भारद्वाज, पवन अग्रवाल, उमेश केसरवानी, सरिता गोपाल, राकेश पटेल रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, रविन्द्र नंदे, राधे जायसवाल, दिलीप आनंद, गोपाल बाघे , मितेंद्र यादव, नागेश्वर महंत, अश्वनी चंद्रा, अंकित पटेल, राम सिंह ठाकुर, सहदेव सिदार ,  रामकुमार श्रीवास आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए इस कार्यक्रम में बरमकेला, बिलाईगढ़ व सारंगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही । सिटी कोतवाली थानेदार हक एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से सफल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest