SARANGARH-BILAIGARH

*वयोवृद्ध माताओं को शांति सीता समिति ने किया सम्मान*



सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शांति सीता सेवा समिति द्वारा  वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रही वयोवृद्ध माताओं के साथ सादगी और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान समिति के सदस्यों ने वृद्ध माताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं । महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है , वृद्ध माताएं हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं । ऐसे अवसरों पर उनके साथ समय बिताना और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है । इस दौरान वृद्धाश्रम की माताओं ने भी कार्यक्रम के प्रति खुशी व्यक्त की और समिति के सदस्यों को आशीर्वाद दिया ।  कार्यक्रम में महेन्द्र अग्रवाल, तिवारी जी  उपस्थित रहे । जिन्होंने मिल कर वद्ध माताओं के साथ महिला दिवस की खुशियां साझा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest