SARANGARH-BILAIGARH

*सामाजिक समरसता का संगम है होली – संजय*



सारंगढ़ । होली भारतीय संस्कृति का जीवंत और रंगोत्सव का प्रमुख त्यौहार है । होली का त्यौहार प्रेम, एकता, भाईचारा सामाजिक समरसता का संगम है  जो जीवन में आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम,सद्भावना और क्षमाशीलता का संदेश देता है । रंगों का पर्व होली हम सबके जीवन में उत्साह, ऊर्जा उमंग व सकारात्मक बदलाव के मार्ग को प्रशस्त करता है । उक्त बातें जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय अपने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – रंगोत्सव पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक ताने बाने को मजबूत करता है । होली आपसी मतभेदों को भुलाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि – होली का त्यौहार प्रकृति और मानव संबंधों को जीवंत करता है। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 से होली मिलन समारोह में शामिल ग्रामीण बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि – रंग गुलाल का यह त्यौहार हम सबको आपस में प्रेम , एकता , भाईचारा के साथ जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का संदेश देती है। मैं जिले वासियों और निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सबके सुख,समृद्धि भाईचारा और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest