SARANGARH-BILAIGARH

*हर महिला अद्वितीय, अनुपम व शक्तिशाली है – वैजयंती लहरें*



सारंगढ़ । जब जब देश को बलिदान की आवश्यकता पड़ी तब तब भारत की वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढ़ाया । विश्व महिला दिवस पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने कहा कि – सभी महिलाओं एवं मातृ शक्तियों , विश्व महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए कहती हूं कि – हर महिला अपने आप में विशिष्ट एवं शक्तिशाली होती है । बसे उन्हें अपने शौर्य एवं साहस का ज्ञान होना चाहिए ।महिला प्रेम एवं त्याग की प्रतिमूर्ति है । महिला सृजन, शक्ति और सहनशीलता की मिसाल है । जब महिलाएं आगे बढ़ती है तो पूरा समाज प्रगति करता है । वह सिर्फ घर नहीं बल्कि पूरी दुनिया को संवारने की ताकत रखती है । समाज तभी समृद्ध होगा जब हर नारी को उसका हक मिलेगा । महिलाएं इतिहास लिखती है , भविष्य गढ़ती है और हर चुनौती को स्वीकार करती है । उनकी हिम्मत , मेहनत और आत्मविश्वास उसको सबसे अलग करती है क्यों कि – वह सिर्फ परिवार ही नहीं पूरी सभ्यता का आधार है । श्रीमती लहरें ने कहा कि – आज के परिवेश में महिलाओं का प्रतिनिधित्व प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ा है । कई  ऐसे क्षेत्र हैं जहां केवल महिलाओं का ही एकाधिकार है । महिला को स्वसहायता समूह , आंगन बाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, मितानिन दीदी के कार्य भारत के लिए विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त कर रही है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा 8 लाख महिलाओं को बिना ब्याज राशि देकर लखपति दीदी बनाने में सफल रही। भाजपा सरकार महिला शक्ति को आगे बढ़ा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest