SARANGARH-BILAIGARH

*महिलाओं की भूमिका संघर्ष और सफलता की – शिव कुमारी*



सारंगढ़ । जिपंचायत सदस्य शिवकुमारी अनिल साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका संघर्ष , सफलता एवं उपलब्धियां को सम्मान देने एवं उनके अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है । हर वर्ष लैंगिक समानता को बढ़ावा देने महिलाओं को समर्पित एक टीम निर्धारित की जाती है ताकि – समूचे विश्व में संयुक्त रूप से इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जा सके लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना सामाजिक , सांस्कृतिक , आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में पुरुषों की तरह उनकी भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना। हिंदू धार्मिक ग्रंथो में नारी को लक्ष्मी , दुर्गा एवं सरस्वती के रूप में बहुत ऊंचा दर्जा प्रदान किया गया है । नारी की गरिमा एवं महत्व को रेखांकित करते हुए मनुस्मृति में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता – अर्थात जहां नारियों का पूजन सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं । नारियों में लक्ष्मी का वास होता है , वे ज्ञान और बुद्धि का रूप है, पराई स्त्रियों को मां के समान मानना एवं दूसरे के धन को मिट्टी के समान तुच्छ समझना चाहिए । नारियों को सदैव आदर एवं पवित्र दृष्टिकोण से देखना चाहिए।भूमि मेरी माता है और हम इस धरा के पुत्र हैं । नारियों ने हर युग में त्याग बलिदान अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया है । अतैव इनका सम्मान किया जाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest