*विधायक कविता की उपस्थिति में होली मिलन संपन्न* युधिष्ठिर नायक

बसंती बयारों के बीच फाल्गुन पूर्णिमा को रंगों का त्योहार होली के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे जी के नेतृत्व में, विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन साहू भवन सरसींवा में किया गया, जहां विधानसभा के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विधायक जी के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए होली खेली और होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया, विधायक जी ने अपने उद्बोधन में समस्त कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामना दी और होली को प्रेम ,त्याग, सौहार्द्रता का त्यौहार बताया,
इस होली मिलन कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वनांचल सोनाखान, भीषम प्रसाद साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, प्राण लहरे विधायक प्रतिनिधि, योगेश्वरी साहू महिला अध्यक्ष सरसीवा, विमला साहू महिला अध्यक्ष बिलाईगढ़, राम नारायण भट्ट, गोपाल पांडे, रामलाल केसरवानी, मुरलीधर मिश्रा, हेमलाल बरीहा, डिगेश यादव, गोपी कोयल, अरविंद मनहर, राम पंकज, आकाश शर्मा, प्रियांशु जांगड़े, राम कुमार साहू,, भूपेन्द्र यादव, विनोद साहू, रोहित साहू, सेतु साहू, कमलेश जायसवाल, परस बंजारे, आनंद साहू, दुबे यादव, संजय साहू, टेक राज, दीना जटवर, ईश्वर सिदार, रमेश सोनी, महेंद साहू, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन शामिल रहे ,इसके पहले नगर पंचायत टुण्डरा,बिलाईगढ ,भटगांव में भी होली मिलन आयोजन किया जा चुका है।
उक्त होली मिलन समारोह का संचालन युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने की तथा आभार भीष्म प्रसाद साहू अध्यक्ष सरसिवा ने किया, अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को जल पान कराकर कार्यकम का समापन किया गया


