SARANGARH-BILAIGARH

राज्यसभा सदस्य बनने पर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को दी बधाई



सारंगढ़ । प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीदी विभा अवस्थी के नेतृत्व में जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदू वैजयंती लहरें ने छग से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा दीदी को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि – यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि – महिला को उच्चसदन में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है । श्रीमती वैजयंती लहरें ने कहा कि – दीदी लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सदस्य बनने से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी । उनके अनुभव व नेतृत्व से महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे तथा महिलाओं के विकास के लिए नई योजनाओं को गति मिलेगी ।

श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने आगे कहा कि – दीदी वर्मा जी हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं , महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करती रही हैं। ऐसे में उनके राज्यसभा में जाने से प्रदेश के महिलाओं की आवाज को मजबूत करेगी । जिला महिलामोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लहरें ने विश्वास जताया कि – दीदी वर्मा जी के मार्गदर्शन में महिलाओं को सुरक्षित, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने अंत में कहा कि – श्रीमती लक्ष्मी वर्मा दीदी की नई जिम्मेदारी महिलाओं के उत्थान समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी । साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest