अभामा महिला सम्मेलन ने खेली फुलों की होली

सारंगढ़ । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मधु केजरीवाल ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विमला केजरीवाल, श्रीमती सीता केजरीवाल, श्रीमती प्रभा केजरीवाल एवं श्रीमती बबली सुल्तानियां उपस्थित रहीं। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं । डीजे की धुन पर सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया और पर्व का आनंद लिया । कार्यक्रम में कृष्ण के रूप में सजी नव्या शर्मा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में अभामा महिला सम्मेलन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से श्रीमती मधु केजरीवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम में लगभग 30 महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


