SARANGARH-BILAIGARH

फर्ज अदा करने वाले पुलिस का जिलाध्यक्ष कैट ने किया सम्मान



सारंगढ़ बरमकेला । होली के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही । पुलिस अधिकारी और जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आयी और लोग सुरक्षित माहौल में होली का आनंद उठा सके । इस अवसर पर यह देखने को मिला कि – पुलिस के कई अधिकारी और जवान अपने परिवार के साथ होली का त्यौंहार मनाने के बजाय आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। उनके इस समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की । इसी क्रम में कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होंने एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया और कहा कि पुलिस की सतर्कता और सेवा भावना के कारण ही आम नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहारों का आनंद ले पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest