SARANGARH-BILAIGARH

*खाद्य सामग्री ख़रीदते समय उसके लेबल, निर्माण तिथि और उपयोग अवधि अवश्य जाँचने की दी सलाह*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, होली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए ज़िले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जाँच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार विभिन्न मिठाई व किराना दुकानों और खाद्य विनिर्माण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विभागीय टीम की ओर से सारंगढ़ के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान मिठाईयों और बेसन, सूजी और अन्य खाद्य सामग्री जैसे विभिन्न प्रकार के दालों के नमूने जाँच के लिए संग्रहित किए गए। कमी पाए जाने पर फर्म संचालकों को नोटिस दिया गया है तथा सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने उपभोक्ताओं से खुले और अत्यधिक रंग युक्त खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की है। खाद्य सामग्री ख़रीदते समय उसके लेबल, निर्माण तिथि और उपयोग अवधि अवश्य जाँचने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधित शिकायत होने पर विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। विभागीय टीम में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और वरुण पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest