*सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी ने गांव के विकास के लिए दिखाया नया रास्ता*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिले के तहसील के ग्राम पंचायत नौघटा में नाया बस्ती में ट्रांसफार्मर की मांग थी जिसे गांव के सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी द्वारा उसका जल्दी निवारण किया गया। इसमें बीजेपी के नेता अजय जवाहर नायक जी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जी का बहुत योगदान रहा। उनके प्रयास से नौघटा के नाया बस्ती में ट्रांसफार्मर जल्दी लगाया गया जिससे गांव वाले बहुत अधिक खुश हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी हमेशा गांव के विकास के लिए आगे रहते हैं। कोई भी काम हो, उसे जल्दी पूरा करते हैं चाहे वो काम छोटा हो या बड़ा। समय से पहले पूरा कर देते हैं। गांव के लोगों का मानना है कि ऐसा सरपंच हमारे लिए एक भगवान के रूप है।
सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी ने बताया कि गांव के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक जी ने कहा कि सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी ने गांव के विकास के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा गांव के लोगों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।


