SARANGARH-BILAIGARH
*चंद्रशेखर आजाद अमर रहे नारों से भारत माता चौक गूंज उठा*

सारंगढ़ । नगर के भारत माता चौक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मां भारती के स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा पुंज , अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार द्वारा उनके प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर , महामंत्री द्वय रमेश तिवारी, राजा गुप्ता , उपाध्यक्ष किशन गुप्ता , किसान मोर्चा जिला महामंत्री यशकुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय देवांगन , भीमसेन केशरवानी, कार्यालय मंत्री लोकेश साहू, युवा मोर्चा प्रमोद यादव, दिलीप साहू , महेश सत्यम, मनोज, गोपाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें । चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारों से भारत माता चौक गूंज उठा ।


