SARANGARH-BILAIGARH

*जनता को जागरूक करने स्वास्थ्य विभाग का प्रयास*



सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉक्टर संजय कनौजे के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और जन जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष पहल की गई है । नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साइन बोर्ड में स्पष्ट रूप से संदेश दिया गया है कि – नशे की हालत में वाहन न चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें व अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें । साथ ही सभी से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है । स्वास्थ्य विभाग डॉ एफआर निराला का कहना है कि – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। विभाग को उम्मीद है कि – इन जागरूकता संदेशों से नागरिकों में सकारात्मक बदलाव आएगा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest