SARANGARH-BILAIGARH

चौकी कनकबीरा की जुआ के विरुद्ध कार्यवाही



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश किया गया था , जिस पर आज दिनांक 26 फरवरी 26 को मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकश्रीमती निमिषा पांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व मे ग्राम सालर में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे कुछ जुआडीयान ताराचंद साहू, भूपेंद्र पटेल, टीकाराम चौहान, दरसराम भारद्वाज, को मौके पर पकड़ा गया । फड एवं पास से नगदी 41 हजार एवं दो जोड़ी 52 पत्ती ताश एवं एक पट्टी बोरी जप्त कर आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर बिधिवत कार्यवाही किया गया है ।उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउ निरी. टीकाराम खटकर , प्रधान आरक्षक भीमसेंन सिदार, आरक्षक जगजीवन खूंटे का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest