SARANGARH-BILAIGARH

*जिले में 15 विभागों का अता पता नहीं – बिनोद*



सारंगढ़ । जिला 1 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया आज साढ़े 3 साल बीत जाने के बाद भी यह जिला पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाया है। जानकारी देते हुए जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने बताया कि – जिला सारंगढ़ बिलागढ़ में 27 विभाग के कार्यालय जैसे तैसे खोले जा चुके हैं, वहीं 15 विभागों का कामकाज अभी भी रायगढ़ और बलौदा बाजार जिलों से ही हो रहा है। संसाधनों के लिहाज से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कुछ भी नहीं है । सरकारी विभाग जिसमें जिला पंजीयन , होमगार्ड , एनएच , सेतु विभाग , पीएमजीएसवाय, एमजीएस वाय, जल संसाधन विभाग, रोजगार कार्यालय, अंत्यावसायी विभाग , पर्यावरण विभाग, हाउसिंग बोर्ड , खादी ग्रामोद्योग , विभाग आयुष विभाग परिवहन विभाग अभी भी स्थापित नहीं हो सके हैं ।सेटअप के मामले में यह जिला उपेक्षित होते जा रहा है । बजट में भी इन विभागों के स्थापना के लिए साय सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest