SARANGARH-BILAIGARH

*एक सोखता गढ्ढा संतान के नाम जल संगवारी अभियान – कलेक्टर*



सारंगढ़ । 26 फरवरी 26 को जलसंगवारी महाभियान के तहत जिले भर में 10 हजार से अधिक सोख्ता गढ्ढा का निर्माण किया गया । जल संरक्षण के दिशा में इस अनुकरणीय पहल की शुरूआत सारंगढ़ विकास खण्ड के ग्रापं कोतरी से कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत बर्मन तथा अन्य अधिकारियों की मार्गदर्शन में शुरू हुआ । इस दौरान कलेक्टर कन्नौजे ने एक सोख्ता गढ्ढा संतान के नाम पर प्रकाश डाले व ग्रामीणों से अपील की कि – जल निकासी स्थल पर सोख्ता गड्ढ़ा अवश्य बनावें । बतादें कि – जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं अन्य विभागों के सहयोग से जल को संवर्धित किया जा रहा है ताकि – भविष्य में जिले में पानी की समस्या न हो। इस तारतम्य में गुरूवार को जिले के तीनों विकास खंडों में जल संगवारी महाभियान चलाया गया । जिसमें ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनभागीदारी से सोख्ता गड्ढें बनाने सहयोग प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest