SARANGARH-BILAIGARH

28 फरवरी 26 को मिलेगा किसानों को धान का बोनस



सारंगढ़ । खरीफ विपणन वर्ष 2025 में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के 84058 किसानों ने अपना कुल 442948.84 मे.टन धान विक्रय किया , जिसके अंतर राशि का भुगतान 28 फरवरी 2026 को कृषक उन्नती योजना के तहत मान. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा खेल मैदान, रहंगी, वि.ख. बिल्हा, जिला बिलासपुर से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 3237.96 लाख रुपये का हस्तांतरण करेंगे । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के शुक्ला भवन, विशालपुर, रायपुर रोड़ सारंगढ़, जनपद पंचायत बरमकेला सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण से जुड़ सकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest