SARANGARH-BILAIGARH

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने तीन मांगों को ले धरना प्रदर्शन किए



सारंगढ़ । नगर के कचहरी परिसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा अपनी तीन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की है,उनका कहना है कि – देश के इस अमृतकाल में महिला  बाल विकास के योजना को हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहने घर घर गांव गांव और शहर शहर तक पहुंचाने का काम करकर्ता रहे हैं, साथ ही SIR के कार्य कोविंड महामारी , निर्वाचन कार्यों में भी हमारी अहम भूमिका रही । छग में भी राज्य सरकार ‌द्वारा प्रस्तुत बजट में हमारी इन बातों का ध्यान नहीं दिया गया ।



इन बातो से देश के लगभग 28 लाख और छग के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं में काफी आक्रोश व्याप्त है हम सब हतोत्साहित है । हम दोनो सरकार से आग्रह पूर्वक अपील करते है कि हमारी संलग्न मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये मांगो की शीघ्र पूर्ति किया जावे । इनकी मुख्य मांग शास. कर्मचारी घोषित किया जावे – जिस तरह से शिक्षा कर्मियों , पंचायत कर्मियों को नीति बनाकर नियमित किया गया उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शास. कर्मचारी घोषित किया जावे । न्यूनतम वेतन प्रदाय किया जावे शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह रु. 26 हजार एवं सहायिका को रु 22100 वेतन स्वीकृत किया जावें । मप्र के तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000 रु की वृध्दि किया जावे।

सामाजिक सुरक्षा-बुढ़ापे की सहारा के लिये समाजिक सुरक्षा के रूप में सेवा निवृत्ति व आकस्मिक मृत्यु पर एक मुश्त ग्रेज्युवेटी/मासिक पेशन और समूह बीमा का लाभ दिया जावे । इसके लिए नीति बनाई जावे । आंगन बाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर ध्यान आकर्षण करने हेतु छग के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो मे दिनांक 26 व 27 फरवरी 26 दो दिवस काम बंद कर सभी जिलो मे धरना रैली प्रदर्शन कर ज्ञापन दिये । 8 मार्च तक हमारी मांगो की पूर्ति नही होने की स्थिति में संयुक्त मंच द्वारा आंदोलन को विस्तार करते हुये दिनांक 9 मार्च 2026 को एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिकाएं रायपुर राजधानी पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेगें मांगो को शीघ्र पूरा करने की कृपा करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest