SARANGARH-BILAIGARH
*इलेक्ट्रिशियन, एसी टेक्निशियन, डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 26 फ़रवरी को होगा काउंसलिंग*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 18 वर्ष या अधिक उम्र के युवा को निशुल्क ट्रेनिंग दिया जायेगा, जिसके लिए 26 फरवरी को काउंसलिंग की जाएगी। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस (सहायक इलेक्ट्रिशियन) कोर्स के लिए दसवीं उत्तीर्ण युवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सारंगढ़ में और डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 12 उत्तीर्ण युवा केपी युवा कौशल प्रशिक्षण केंद्र बंधापाली (बरमकेला रोड)में शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार 8वी उत्तीर्ण युवा, इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस और एसी फील्ड टेक्निशियन के निशुल्क कोर्स के लिए आईटीआई सरिया में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।


