SARANGARH-BILAIGARH

*अराधना फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर*



सारंगढ़।अराधना फाउंडेशन जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है। संस्था द्वारा महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 10 से अधिक पंचायतों की महिलाएं हुनरमंद बन रही हैं। संस्था से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 107 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया है। इसी कड़ी में छग शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कर कमलों से प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मंत्री जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि – ऐसे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में संस्था की सभी सदस्य और प्रशिक्षणार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest