SARANGARH-BILAIGARH

*श्री गोपाल जी विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव 2026 संपन्न*



सारंगढ़। श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । कार्य क्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ,  अतिविशिष्ट अतिथि माणिक लाल मेहर रहे। अतिथियों ने अपना अमूल्य समय देकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।
मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कियें । संजय भूषण पांडे ने कहा कि- श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर के शिक्षक सीमित संसाधनों और कम वेतन में भी बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती कांति गुप्ता को इस सफल संचालन का श्रेय देते उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा और वार्षिक उत्सव के उत्कृष्ट आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पी.एल. आदित्य ने कहा कि विद्यालय का वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के जीवन के सबसे यादगार क्षणों में से एक होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह, उमंग आत्मविश्वास का संचार करते हैं, जो जीवन भर स्मरणीय रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest