*45 नग देशी मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये,अ पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में थाना के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार कर ने में सफलता प्राप्त हुई । अप क्रं 63/26 धारा 34 (2) 59 (क) आ. एक्ट में 8 फरवरी 26 को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम मुडपार हाईवे मेनरोड के पास हम राह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया ।
विदित हो कि- जिसमे एक व्यक्ति को मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक- सीजी13 यूएफ 9103 मे पकड़ा गया । जिसका नाम मोहन लाल चैहान पिता भगवतिया चैहान उम्र 46 वर्ष सा0 दानसरा थाना सारंगढ़ का निवासी होना पता चला जिसके मोटर सायकल में रखे प्लास्टीक थैला के अंदर 45 पाव देशी मदिरा शराब 180 एमएल वाली शीशी जुमला-8.100 लीटर कीमती 3600 रू का पेश किया एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकल को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, मप्र आर77 शारदा राठौर, धनेश्वर उरांव, आ. पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, भरतभूषण वर्मा, मआ शंकुतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।


