सरसींवा में कॉलेज खोलने की मांग विधायक के नेतृत्व में NSUI का पदयात्रा सारंगढ़ तक

सारंगढ़। सरसींवा में कॉलेज की स्थापना की वर्षों पुरानी माँग को लेकर आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ NSUIजिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे छात्र अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा सरसींवा से सारंगढ़ तक लगभग 16 किमी की दूरी तय करते हुए सम्पन्न हुई । जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा साथियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस पदयात्रा की सबसे अहम बात यह रही कि -बिलाईगढ़ क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने स्वयं छात्रों के साथ पूरे 16 किमी पैदल चलीं और उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया । भीषण गर्मी व लंबी दूरी के बावजूद विधायक का छात्रों के साथ चलना यह दर्शाता है कि – वे शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर और संवेदनशील हैं।
सरसींवा क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थी को बिलाईगढ़, भटगाँव, सारंगढ़, रायगढ़, सराईपाली अथवा अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है । जिससे आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। विशेषकर ग्रामीण, आदिवासी व गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति अत्यंत कठिन है।
पदयात्रा के दौरान विधायक कविता प्राण लहरें ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरसिवा में कॉलेज की स्थापना केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य की माँग है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि – इस विषय को वे शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के समक्ष पूरी मजबूती से रखेंगी और जब तक कॉलेज स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक यह आवाज़ दबने नहीं दी जाएगी। छात्रों ने भी एक स्वर में कहा कि – आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। सरसींवा में कॉलेज स्थापना की माँग पूरी होने तक यह संघर्ष और पद यात्राएँ निरंतर जारी रहेंगी। जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी जी भी 16 KM NSUI का साथ दिया , उक्त कार्यक्रम गढ़ चौक सारंगढ़ में समापन हुआ जिसमे NSUI , युवा कांग्रेस , कांग्रेस परिवार की उपस्थिति रही ।


