आबकारी ने कटेकोनी में 54 लीटर महुआ शराब की जब्त

सारंगढ़ । जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम कटेकोनी में छापा मारकर 54 लीटर महुआ शराब जब्त की है । इस कार्यवाही में रंजीत अजगल्ले (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया । कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे व जिला आबकारी अधिकारी संत राम वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सहा. जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की । 7 फरवरी 26 को गश्त दौरान मिली पुख्ता सूचना पर टीम ने त्वरित दबिश दी और आरोपी के घर से प्लास्टिक बोतलों में भरी 27 नग बोतलों में 54 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ छग आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34 (2) एवं 59 क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया, मुख्य आरक्षक मोहनलाल चौहान एवं राजेन्द्र खांडे का विशेष योगदान रहा ।


