नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा ‘माँ दुर्गा की चैतन्य झाँकी’ — प्रकाश, ध्वनि व आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम

सारंगढ़। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सारंगढ़ के द्वारा “माँ दुर्गा की चैतन्य झाँकी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक “प्रभु-पसंद भवन”, फुलझरिया पारा, पुराना वेयर हाउस के पास, सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इस झाँकी में माँ दुर्गा की चैतन्य मूर्तियाँ ब्रह्माकुमारी बहनों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएँगी, जो न केवल दिव्य वरदान और शक्तियों का अनुभव कराएँगी, बल्कि मनोकामना पूर्ति का आध्यात्मिक वातावरण भी सृजित करेंगी।
कार्यक्रम की विशेषताएँ:
मन की एकाग्रता का अद्भुत प्रदर्शन
प्रकाश और ध्वनि का अनोखा समन्वय
चैतन्य देवी स्वरूपों के माध्यम से आत्म-शक्ति की अनुभूति
राजयोगिनी, तपस्विनी, बालब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी बहनों की आध्यात्मिक उपस्थिति इस आयोजन को विशेष बनाएगी। यह झाँकी श्रद्धालुओं को आत्म-चिंतन, आत्मिक शुद्धता व दिव्य अनुभूति की ओर प्रेरित करेगी।
संस्था की ओर से सभी नगरवासियों को इस आयोजन में अपने परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है, जिससे वे आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ उठा सकें।
आयोजक:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सारंगढ़।


