BlogCHHATTISGARHnewsसरसिवा

*समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए सरसीवा में आंकलन शिविर का आयोजन*


आज दिनांक 5 जुलाई 2025 को नगर पंचायत सरसीवा में दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु  समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से आंकलन शिविर का आयोजन स्थानीय नगर पंचायत भवन में किया गया।  शिविर में व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, वाकर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, छड़ी आदि हेतु  चिन्हांकन किया गया।


इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि श्री नारायण साहू  नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्री विनय तिवारी उप संचालक समाज कल्याण, श्री मयंक अग्रवाल पार्षद प्रतिनिधि, श्री भुवनेश्वर बंजारे युवा पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे शिविर में आलिमको के पुनर्वास विशेषज्ञ  श्री हंजला इरशाद, श्रवण विशेषज्ञ श्री अरविंद पाल, कैलिपर विशेषज्ञ श्री सौभाग्य महापात्र द्वारा  जरूरत मंद व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।
शिविर में 60 से अधिक जरूरत मंद दिव्यांग और वृद्ध जनों को उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।  चिन्हित दिव्यांग और वृद्धजनों को एक माह बाद उपकरण का वितरण किया जाएगा
शिविर में उपस्थित नगर वासियों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति हेतु शपथ संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest