BILASPURBlogCHHATTISGARHCRIMEHEALTHKABEERDHAMKORBAnewsRaigarhRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARHअंबिकापुरकांकेरखैरागढ़जगदलपुर

*करोड़ों रुपये का गौरव पथ में जगह जगह गढ्ढा*



भटगांव । नपं भटगांव द्वारा मेन रोड दुर्गा मंदिर से लेकर बंदारी रोड न्यायालय तक पूर्व के कांग्रेस सरकार में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जिसे एक वर्ष भी निर्माण का पूर्ण नहीं हुआ लेकिन इस गौरव पथ जगह जगह से उखड़ रहा हैं । निर्माण कार्य के दौरान शायद इस बात का भी ध्यान नहीं दिया गया की इस रोड में पानी की टंकी से नगर वासियों को पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए पानी की पाइप बिछा हुआ है ।निर्माण कार्य करते समय पाईप की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया , जिसके कारण पानी की पाईप भारी वाहन चलने से बीच-बीच  लिकेज हो रहा है व करोड़ों की राशि व्यय कर गौरव पथ को उखाड़ कर रिपेयरिंग किया जा रहा है । गौरव पथ की सुन्दरता पर धब्बा लग रहा है और यही पाइप लाइन इस तरह लिकेज, टुटते फटते रहा तो पुरा गौरव पथ की सुन्दरता पर धब्बा होगा ‌।यह गौरव पथ मनमाना कार्य का पोल खोल रहा है गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति राशि 1 करोड़ 98 लाख है ।निर्मित गौरव पथ निर्माण कार्य के रोड में जगह-जगह गद्दे दिखाई देना विकास कार्य के नाम पर शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया है । जिसकी गुणवत्ता की जांच किए जाने की मांग नगर में उठने लगा है

*पाईप लाईन के कारण गौरव पथ उखड़ रहा है। आगे कहा फाईल देखकर बता पाऊंगा। विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नपं*

*मैंने देखा है नपं के सामने उखड़ा है ,गढ्ढा ठेकेदार की जिम्मेदारी है । दो वर्ष तक रिपेयरिंग करेगा 1 करोड़ 98 लाख स्वीकृत राशि है । तारकेश्वर नायक उप अभियंता*

*रोड के नीचे पाईप लाईन गया है इसलिए गौरव पथ टूट जा रहा है। आगे पूछने पर ठेकेदार से बात करके बताता हूं । भूपेश सिंह सीएमओ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest