नई दिल्लीनई दिल्ली/रायपुर

श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम घोषित

36garhnewsupdate.com

नई दिल्ली, भारत। 21 मई 2026

Indian Deaf Cricket Association (आईडीसीए) नें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 07 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक श्रीलंका के मोरातुवा स्थित डी सोयसा पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित पांच मैचों की महिला डेफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लेगी।

यह श्रृंखला महिला डेफ क्रिकेट इतिहास की पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय टी-20 सीरीज होगी, जिसे वैश्विक डेफ क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

आईडीसीए के अनुसार, टीम का चयन अखिल भारतीय महिला चयन समिति द्वारा विस्तृत चयन प्रक्रिया के बाद किया गया है।

भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम

खिलाड़ी भूमिका राज्य
काजल धवन कप्तान, बल्लेबाज / विकेटकीपर दिल्ली
नीदा ज़बी इकरामुद्दीन शेख उपकप्तान, ऑलराउंडर मुंबई
संगीता गीताकुमारी ऑलराउंडर केरल
सुकन्या के. सुकुमारन बल्लेबाज केरल
श्रद्धा वैष्णव लेफ्ट आर्म स्पिनर
  • छत्तीसगढ़
प्रियांशी दीक्षित गेंदबाज मुंबई
रूबी यादव ऑलराउंडर उत्तर प्रदेश
चांदनी मुक्तार खान बल्लेबाज / विकेटकीपर छत्तीसगढ़
प्रतिमा मिश्रा ऑलराउंडर दिल्ली
दीप्ति रानी साहू ऑलराउंडर ओडिशा
अंजलि प्रियंका सैनी ऑलराउंडर हरियाणा
ज्योशना रेड्डी बल्लेबाज चंडीगढ़
कंथम्मा दसारी ऑलराउंडर आंध्र प्रदेश
आकांक्षा कनासिया ऑलराउंडर आंध्र प्रदेश
ऑलराउंडर मध्य प्रदेश

स्टैंडबाय खिलाड़ी

खिलाड़ी भूमिका राज्य
प्रियंका दत्तात्रेय पाटिल बल्लेबाज / विकेटकीपर मुंबई
शवि मिश्रा ऑलराउंडर उत्तर प्रदेश

दिल्ली में लगेगा प्रशिक्षण शिविर

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय महिला डेफ टीम का विशेष प्रशिक्षण एवं कोचिंग शिविर 1 जुलाई से 06 जुलाई 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

सीरीज का कार्यक्रम

तारीख मुकाबला स्थान
8 जुलाई 2026 पहला टी-20 मोरातुवा, श्रीलंका
9 जुलाई 2026 दूसरा टी-20 मोरातुवा, श्रीलंका
10 जुलाई 2026 तीसरा टी-20 मोरातुवा, श्रीलंका
12 जुलाई 2026 चौथा टी-20 मोरातुवा, श्रीलंका
13 जुलाई 2026 पांचवां टी-20 मोरातुवा, श्रीलंका

आईडीसीए अध्यक्ष Sumit Jain ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सीरीज महिला डेफ क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वहीं, आईडीसीए सचिव Rohit Saini ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम इस ऐतिहासिक दौरे में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Sanjay2

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest