*देशभर के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के सशक्तिकरण और मीडिया चुनौतियों पर होगा मंथन…*

नई दिल्ली / बेंगलुरु, 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)।
36gadrnewsupdetइंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) का 41वां स्थापना दिवस आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और देशभर से पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय रूप से शामिल होगा, प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु, नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय, मोनू कुरैशी, श्रीमति सरोज केरकेट्टा एवं श्रीमति पद्मिनी श्रीवास प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सशक्त बनाना, मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर चर्चा करना तथा पत्रकारों के अधिकारों को मजबूत करनें की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है, आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे और मीडिया के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मंथन करेंगे।
इस आयोजन को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह का माहौल है और इसे मीडिया जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।
