CHHATTISGARHSarngarh
नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, सारंगढ़ के दवा विक्रेता खेमराम सहित तीन गिरफ्तार
Fake Medicine Racket Busted, Three Arrested Including Sarangarh Drug Seller Khemram

36gadhnewasupadet सारंगढ । औषधि प्रशासन व पुलिस ने नकली दवा सप्लाई और बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । इनका मास्टरमाइंड इंदौर का है । स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । इनमें रोचक अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार और खेमराम केशरवानी शामिल हैं। सुरेन्द्र उर्फ बंटी भाटापारा के प्रकाश मेडिकल स्टोर्स का संचालक है। खेमराम केशरवानी के साथ सारंगढ़ के होटल में सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम बैठक कर रहा था । खेमराम केशरबानी नकली दवा बेचने का आरोपी है। उसके साथ मामले को रफा-दफा करने के लिए यह बैठक करने का आरोप है। इनकी दवाएं दुर्ग रायपुर सारंगढ़ में खपाई जाती रहीं हैं।


