CHHATTISGARHSarngarh

निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही उजागर, CEO इंद्रजीत बर्मन सख्त—कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Serious Negligence Found in Construction Works, CEO Indrajeet Barman Orders Strict Action

 

 

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । जिले में विकास कार्यों के नाम पर हो रही लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं सारंगढ़ ने 9 अप्रैल को ग्राम पंचायत बछोरडीह व धारा शिव में चल रहे

निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया । जैसे ही सीईओ का काफिला बछोरडीह पहुंचा, निर्माण एजेंसियों और जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बन रही नाली और सीसी रोड में गंभीर खामियां उजागर हो गईं। नाली निर्माण में गुणवत्ता का अभाव साफ दिखाई दिया, वहीं सीसी रोड का एलाइनमेंट भी पूरी तरह से गड़बड़ मिला । यह नजारा देखकर सीईओ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest