रामटेक में गूंजा बाबा साहेब का गौरव

36gadrnewsupdet सारंगढ़। 14 अप्रैल को भारत के महान संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रतीक एवं दलितों के मसीहा डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर ग्रापं रामटेक के पंचायत भवन में भव्य एवं गरिमामय जयंती समारोह का आयोजन किया गया । पूरे गांव में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता तुलाराम पटेल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्ष, त्याग और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने की प्रेरणा देता है । समारोह में ग्राम के अनेक गण मान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयउपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से रोशन पटेल शंकर पटेल, शिवा पटेल, रतन साहू , गोपाल सिदार, टीकाराम निषाद, सोहन सिदार, चंद्रकांत सिदार, समारु यादव तथा पंचायत सचिव दिनेश साहू शामिल रहे। सभी ने मिल कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश मिला। अंत में सभी उपस्थित जनों के सहयोग से यह आयोजन सफल व यादगार बना।


