CHHATTISGARHतिल्दा नेवरा

शिक्षक की भूमिका समाज में अद्वितीय: रानी सौरभ जैन, सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे का भव्य सम्मान

Teacher’s Role is Unique in Society: Rani Saurabh Jain, Grand Felicitation of Retired Teacher Bhagirathi Panse

 

सौरभ यादव / 36 न्यूज़ अपडेट

तिल्दा में स्थित आरआरबी नेवरा क्रमांक एक एवं प्राथमिक शाला तिल्दा बांसटाल में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रधानअध्यापक श्री भागीरथी पांसे के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्रों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पांसे सर का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘आओ खुशियां बांटे’ पहल के अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में उत्साह और अपनापन देखने को मिला।

समारोह में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन, वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, किरण बाला छाबड़िया, शिक्षा विभाग के बीआरसी देवेंद्र ठाकुर, बीईओ बीआर दास, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, समन्वयक, पांसे सर के परिजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करते हैं, जिससे वे एक आदर्श नागरिक बन सकें। उन्होंने पांसे सर के लंबे सेवाकाल, समर्पण, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम के अंत में पांसे सर को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest