CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH
भाजपा के स्थापना दिवस पर साल्हे में घर चलो बस्ती चलो अभियान संपंन

36gadhnewasupadet सारंगढ । भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत साल्हे में कार्यक्रम किया गया । मोदी जी की योजनाओं का विस्तृत जानकारी एवं लाभार्थियों से भेट मुलाकात किये घर-घर जाकर आवास एवं पेंशन भूमिहीन मजदूर के घर संपर्क किया । भाजपा नेता बरत राम साहू ने कहा कि – गांव बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि – योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे। इस कार्यक्रम मे भाजपा नेता बरत राम साहू, बाबूलाल साहू, मोहरसाय साहू (सरपंच) , ईश्वर साहू , हरिचरन साहू , सेवक राम साहू, मनोज साहू, राजेश साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


