अभामाम सम्मेलन की प्रथम बैठक संपन्न
First Meeting of ABHAMA Women’s Conference Successfully आयोजित in Sarangarh

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,,
सारंगढ । अग्रसेन भवन सभागार में अभामा महिला सम्मेलन की प्रथम बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल के नेतृत्व में आरंभ हुई । इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशिकला अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधु केजरीवाल को बैच पहनाकर स्वागत की , वही अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल के द्वारा नवीन सदस्य श्रीमती शिखा अग्रवाल , श्रीमती मधु केडिया व दीक्षा केडिया को बैच पहनाकर स्वागत करते हुए अभामा महिला सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी । उक्त बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण के संबंध में चर्चा की गई । उक्त बैठक में पूर्व अध्यक्ष शशि कला अग्रवाल , श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती शीला अग्रवाल श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती सीता केजरीवाल,श्रीमती बबली सुल्तानिया, श्रीमती बबीता केडिया , श्रीमती प्रभा केजरीवाल एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। उक्त बैठक में प्रकल्पों की प्रमुख की चर्चा की गई एवं प्रकल्प प्रमुख का चयन किया गया ।


