परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ, टूटते रिश्तों को जोड़ने की अनोखी पहल
Family Counseling Center Inaugurated to Strengthen Relationships and Resolve Disputes

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,सारंगढ़ । जिले में पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्व पूर्ण कदम उठाते हुए एकत्व परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा गरिमामय वातावरण में किया गया। यह केंद्र एस डी ओ पी कार्यालय के समीप स्थापित किया गया है, जहां अब पारिवारिक विवादों का शांति पूर्ण समाधान किया जाएगा । इस भवन को नव पदस्थ जवानों ने दुल्हन की तरह से सजाया था ।उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि – बदलते समय में संयुक्त परिवारों का विघटन और एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण रिश्तों में दूरियां और दरारें आ रही हैं। पहले जहां परिवार के बुजुर्ग आपसी विवादों को सुलझा लेते थे, वहीं अब ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के परामर्श केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि – यह केंद्र भी पंचायत की तरह पंच की भूमिका निभाते हुए टूटते परिवारों को जोड़ने का कार्य करेगा।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के प्रयासों से पुलिस विभाग को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि – अब तक परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 28 परिवारों को टूटने से बचाया जा चुका है, जो आज सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। एडिशनल एसपी निष्ठा पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि छोटी – छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का मूल मंत्र है। उन्होंने नशा खोरी को भी पारिवारिक विघटन का एक बड़ा कारण बताया और लोगों से अपील की कि – समस्याओं को बढ़ाने के बजाय परामर्श केंद्र में आकर समाधान खोजें। उन्होंने यह भी कहा कि – माता-पिता के अलगाव का बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। निष्ठा पांडे ने मन्नू भंडारी के उपन्यास का हवाला देते हुए पति-पत्नी के अलग होने थे बच्चों पर पढ़ने वाले प्रभाव को प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के दौरान पांच नए परामर्श दाताओं को भी जोड़ा गया, जिनमें श्रीमती मधु केजरीवाल, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल एवं श्रीमती शशिकला अग्रवाल शामिल हैं। वहीं अनुभवी परामर्शदाताओं में श्रीमती अनुपमा केसरवानी एवं श्रीमती ठाकुर की सेवाएं भी जारी रहेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा एवं कोतवाली प्रभारी हक साहब सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे विशेष रूप से कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता समिति द्वारा एक परिवार के विवाद का सफल समाधान कर उन्हें पुनः एकजुट किया गया, जो इस केंद्र की उपयोगिता और सफलता का जीवंत उदाहरण है।एकत्व परिवार परामर्श केंद्र अब जिले में पारिवारिक समस्या के समाधान हेतु एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां गोपनीयता के साथ समस्याएं सुनी जाएंगी और अनुभवी मार्गदर्शन द्वारा रिश्तों में सुधार लाया जाएगा।


