CHHATTISGARHKORBA

कोरबा: टीपी नगर चौक में रूटीन चेकिंग के दौरान 10-12 वाहनों पर कार्रवाई, ट्रिपलिंग करने वालों का चालान

Korba: Action Against 10–12 Vehicles During Routine Checking at TP Nagar Chowk, Challans Issued for Triple Riding

 

 

ब्यूरो चीफ विवेक श्रीवास

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,कोरबा के टीपी नगर चौक पर पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 10 से 12 वाहनों का चालान काटा गया।

विशेष रूप से ट्रिपलिंग (तीन सवारी) कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उन्हें नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

मौके पर सीएसपी भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट या ट्रिपलिंग जैसी लापरवाही से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest