CHHATTISGARHKORBA
कोरबा ब्रेकिंग: रताखार बायपास में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, यातायात बाधित

विवेक श्रीवास/ब्यूरो चीफ 
36गढ़ न्यूज अपडेट,,कोरबा। रताखार बायपास में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल कराने में जुट गई।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


