CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

नौघटा में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने किया पूजन-अर्चन

 

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,,सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरिया। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आज 6 अप्रैल 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा के पोलिंग बूथ क्रमांक 279 में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजन-अर्चन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में बूथ क्रमांक 279 नौघटा के बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, बीएलए-2 फगुलाल पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसाराम पटेल, जोताराम पटेल, गौतम निषाद, पुन्नी दास महंत, केशव पटेल, जितेश डनसेना, दीपक डनसेना, प्रिंसु डनसेना, खेमनाथ पटेल एवं बजरंग डनसेना सहित अनेक ज्येष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने और आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest