CHHATTISGARHKORBA

सुराकछार दारू भट्ठी के पास अज्ञात व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में सनसनी

विवेक श्रीवास ब्यूरो चीफ!!

36गढ़ न्यूज अपडेट!! कोरबा जिले के सुराकछार क्षेत्र में स्थित दारू भट्ठी के पास एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest