CHHATTISGARHKORBA

गेवरा बस्ती में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, इलाके में सनसनी

विकेक श्रीवास ब्यूरो चीफ!!

36गढ़ न्यूज अपडेट!!कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान नरेश चौहान (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश चौहान बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहकर निजी क्षेत्र में कार्य करता था।

प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest