CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

जुगेंद्र प्रसाद साहू ने विविध विधा में 13 मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में रचा इतिहास*

Jugendra Prasad Sahu Creates History with 13 Medals in 3 Months, Brings Pride to Chhattisgarh

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,सारंगढ़ – बिलाइगढ़/ जिले के बरमकेला विकास खंड के वनांचल ग्राम झीकी पाली के किसान पुत्र जोगेंद्र प्रसाद साहू जो वर्तमान में चांटीपाली माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, इन्होंने सिर्फ 3 माह में विविध विधा पर गोल्ड,सिल्वर, और ब्रोंज कुल मिलाकर 12 मेडल जीतकर अपने अंचल सहित अपने जिले का नाम रोशन किया है। जुगेंद्र प्रसाद साहू प्रधान पाठक ने विगत 17 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित जिसमें सिविल सर्विस योगासन स्पोर्ट्स में रिदमिक योगासन में 1 ब्रॉन्ज मेडल एवं खेलो इंडिया मास्टर एथलेटिक्स में प्रतिभागी रहे जिसमें 10 मि एयर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल,100 ,200 मीटर में सिल्वर मेडल,

 

 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वनांचल क्षेत्र से निकल कर इस मुकाम तक पहुंचने में कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ा फिर भी साहू सर ने हार नहीं मानी और दूसरे राज्य के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मात्र 3 माह में 12 पदक प्राप्त कर एक इतिहास रच दिया है। उनके इस सफलता पर अंचल वासी और जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल बना 4हुआ है और साहू सर को बार बार बधाइयां मिल रही है। साहू ने अपनी इस कामयाबी पर बरमकेला के तहसीलदार पुष्पराज सिंह , सारंगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहेरिया सर एवं मित्र सुभाष चौहान एवं पूरा टीम एवं स्टॉफ श्री संतोष सिदार का आभार मानते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है, उनका लक्ष्य है कि वे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन करना चाहते है। कलेक्टर संजय कन्नौज़े ने साहू सर को आगामी प्रतियोगिता जो कि थाईलैंड में होने वाला है उसके लिए शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest