CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

सरसीवा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, विकास कार्यों को मिलेगी गति

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 अप्रैल 2026। नगर पंचायत सरसीवा क्षेत्र में पेंड्रावन रोड से गौठान पहुंच मार्ग पर प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण के लिए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार साहू के नेतृत्व में बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान एक खाली मकान, रिक्त भूमि एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल एवं आमजन मौजूद रहे।

प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि पर भविष्य में उद्यान एवं नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। अतिक्रमण हटने के बाद अब सीसी रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि गौठान के समीप जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है, वहीं आगामी समय में कचरा प्रसंस्करण केंद्र (एमआरएफ कम्पोस्ट प्लांट) बनाने की भी योजना है। वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय वार्ड क्रमांक 9 स्थित पुराने स्कूल भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।

सीएमओ ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें और नगर के विकास कार्यों में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest